Skip to main content

Birsa Times

जोरी काली मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, वायरल वीडियो में युवती ने सुरक्षा की जताई चिंता

जोरी काली मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, वायरल वीडियो में युवती ने सुरक्षा की जताई चिंता

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रेमी युगल द्वारा जोरी काली मंदिर में विवाह किए जाने का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच, शादी के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी राहुल कुमार तथा बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन कुमारी के बीच पिछले करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि जब दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद दोनों अपने निर्णय पर कायम रहे। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने हंटरगंज प्रखंड स्थित जोरी काली मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर लोग अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोग इसे दोनों की व्यक्तिगत पसंद का सम्मान बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामाजिक दृष्टि से अलग नजरिए से देख रहे हैं।इधर, सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किए जा रहे एक वीडियो में युवती स्वयं को सुरक्षित बताते हुए अपने परिजनों से अपील करती हुई दिखाई और सुनाई दे रही है। वीडियो में वह यह भी कहती है कि यदि युवक के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए उसके परिवार को जिम्मेदार माना जाए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *