सीईआरसी प्रतिनिधिमंडल ने पकरी बरवाडीह माइंस का दौरा किया

संवाददाता द्वाराराँची : केंद्रीय विद्युत नियामक प्राधिकरण (सीईआरसी) के अध्यक्ष, श्री जिष्णु बरुआ, आईएएस (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में एक सीईआरसी प्रतिनिधिमंडल ने 25 अप्रैल,2024 को कोयला खनन मुख्यालय/एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल), रांची का दौरा किया।श्री शिवम श्रीवास्तव, निदेशक (ईंधन), एनटीपीसी और अध्यक्ष (एनएमएल) ने प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की और श्री जयशंकर श्रीनिवासन, निदेशक (वित्त), एनटीपीसी की गरिमामय उपस्थिति में सीईआरसी प्रतिनिधिमंडल को खनन में आने वाले संचालन और चुनौतियों से अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल की रांची यात्रा के दौरान, टीम ने एनटीपीसी कोयला खनन क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनटीपीसी और…

Read More

चाचा ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला ने की पुलिस से शिकायत

घटना दनुआ घाटी में घटी, पुलिस अनुसंधान में जुटी चौपारण(हजारीबाग):चौपारण जीटी रोड के दनुआ घाटी जंगल मे रिश्ते को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक विवाहित महिला ने अपने चाचा ससुर और दो अन्य पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाई है। इन संबंध में महिला ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की है। लिखित शिकायत में महिला ने कहा कि चाचा ससुर अनुज पांडा ग्राम कुरकीहार थाना वजीरगंज जिला गया, बिहार और दो अन्य प्रकाश पांडा और रामस्वरूप पांडा ग्राम ने दुष्कर्म किया है। आवेदन…

Read More

दामोदर घाटी निगम हजारीबाग के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का आयोजन

हजारीबाग। केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार डीवीसी हजारीबाग परियोजना द्वारा हजारीबाग जिला में सतर्कता संबंधी जागरूकता लाने हेतु जिला में 30 अक्टूबर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बता दें कि इन कार्यक्रमों हेतु दामोदर घाटी निगम को केंद्रीय सतर्कता आयोग ने नोडल कार्यालय के रूप में अधिकृत किया। इस वर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य थीम रखा “भ्रष्टाचार का विरोध करें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” और इसी विषय पर संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण…

Read More

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन

9 ,10 और 11 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन हजारीबाग में किया जाएगा आयोजित बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा केराष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो भरेंगे हुंकार जितनी हमारी जनसंख्या उतनी हमारी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए: विनोद कुमार कुशवाहा हजारीबाग। हजारीबाग सदर प्रखंड के करबेकला पंचायत अंतर्गत अमृत नगर हाई स्कूल में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अभय कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष और बतौर विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह…

Read More

दिल दहलाने वाली घटना हजारीबाग के लोटवा डैम में 7 बच्चे डूबे

हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटवा जलाशय में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई व एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे हजारीबाग के एक प्रतिष्ठित स्कूल माउंट एगमॉन्ट के 12वीं का छात्र हैं। छह बच्चों का शव पानी से निकाला जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम में पिकनिक मनाने दो बाइक से पहुंचे थे। वे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान यह हादसा…

Read More

लिटिल फ्लावर उच्च विद्यालय सखिया में वार्षिक दिवस महोत्सव का आयोजन

हजारीबाग। लिटिल फ्लावर उच्च विद्यालय सखिया हजारीबाग में वार्षिक दिवस महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा अध्यक्ष – राम स्वरूप महतो, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष- सुभाष यादव, सदस्यों में दशरथ प्रसाद, जगदीश प्रसाद, सुबल कुमार कुशवाहा, महेन्द्र कुमार, -मनोज कुछ कुशवाहा, सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष तिलेश्वर प्रसाद,चुरामन प्रसाद, परमेश्वर दयाल, सुरेश प्रसाद, उमेश कुमार, अमरदीप कुमार, रंजीत कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक – प्रवीण कुमार, उप प्रधाध्यापक- अनिल कुमार,शिक्षकों में रोहित कुमार, उमेय यादव, समीर आलम, विक्रम रविदास, शैलेश…

Read More

स्वर भारती म्यूजिकल अकैडमी का १६ वां वार्षिकोत्सव

हर्षोल्लास मनाया गया स्वर भारती म्यूज़िकल अकैडमी का वर्षिकोत्स्व आविर्भाव सह स्मृति दिवस हजारीबाग। स्वर भारती म्यूज़िकल एकैडमी हजारीबाग का 16 वां वर्षिकोत्स्व धूमधाम से मनाया गया। साथ ही इस अवसर परआविर्भाव 2023 पत्रिका और संस्था के कुलगीत का विमोचन भी किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत रंगकर्मी निशीकांत सिंह की स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम का आयोजन पैराडाइस रिसोर्ट हजारीबाग में हुआ। पुलिस अधिक्षक मनोज रतन चौथे, संस्था के निदेशक प्रतिभानंद की माता मंजू सिंह, संस्था के संरक्षक सह पूर्व विभागाध्यक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय डॉ. यमुना प्रसाद, डॉ . एस.…

Read More

हजारीबाग के युवा पत्रकार अमित कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें, इलाज के क्रम में हुआ निधन

*हजारीबाग विधायक ने जताया गहरा शोक, कहा युवा पत्रकार अमित का असामयिक निधन समाज के लिए है अपूरणीय क्षति—-हजारीबाग के युवा पत्रकार अमित कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। करीब 40 साल की उम्र में उनका इलाज के क्रम में अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमित कुमार हजारीबाग में वर्षों तक न्यूज 11 चैनल के लिए सेवा प्रदान किए हैं। वे शहर के दिपुगढ़ा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। पिछले कुछ वर्षों से प उन्होंने फार्मिंग का कार्य शुरू किया था। लीवर सिरोसिस की समस्या…

Read More

झारखंड शिक्षा परियोजना ,हजारीबाग द्वारा कला उत्सव 2023 का हुआ आयोजन

हजारीबाग के छात्र छात्राओं को बेहतरीन मंच एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023/24 का आयोजन समाहरणालय परिसर में सफलता पूर्वक किया गया। हजारीबाग के लगभग सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।सभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से इस कला उत्सव का उद्घाटन किया गया। आज के इस उत्सव में गायन,वादन,नृत्य,एकल अभिनय,दृश्य कला, पेंटिग के साथ स्थानीय पारंपरिक खिलौने एवं खेल से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में…

Read More

पुरातत्व विकास मंच फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बुल्स – 11 ने जीता टूर्नामेंट का खिताब

ओरिया की टीम को 3- 0 से किया पराजित खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है: मुख्य अतिथि हजारीबाग। पुरातत्व विकास मंच के बैनर तले फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुल्स -11 और ओरिया की टीमों के बीच सोमवार को खेला गया। ऐसे में बताना अहम यह होगा कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ विगत 16 सितंबर को बहुत ही भव्य रूप से किया गया था और सफलतापूर्वक लीग मैच खेले गए जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें सभी टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अंत…

Read More