दामोदर घाटी निगम हजारीबाग के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का आयोजन

हजारीबाग। केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार डीवीसी हजारीबाग परियोजना द्वारा हजारीबाग जिला में सतर्कता संबंधी जागरूकता लाने हेतु जिला में 30 अक्टूबर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बता दें कि इन कार्यक्रमों हेतु दामोदर घाटी निगम को केंद्रीय सतर्कता आयोग ने नोडल कार्यालय के रूप में अधिकृत किया।

इस वर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य थीम रखा “भ्रष्टाचार का विरोध करें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” और इसी विषय पर संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डीवीसी सभागार में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश कुमार सिंह भूतपूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अपर सचिव वित्त विभाग सह वित्त सलाहकार झारखंड सरकार शामिल हुए। मुख्य अतिथि अविनाश कुमार सिंह, संजय कुमार निदेशक सह परियोजना प्रमुख दामोदर घाटी निगम हजारीबाग, अमित कुमार महाप्रबंधक, विकास सूरज कुमार डॉक्टर मनमीत नाथ मिश्रा, राजेश पाठक एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। अमित कुमार सिंह ने सभी कार्मिकों से आह्वान करते हुए कहा कि ईमानदारी पूर्वक और पारदर्शी शैली को अपना कर ही हम लोग सतर्क भारत समृद्ध भारत की परिकल्पना को पूरा करेंगे ।

उन्होंने सभी कार्मिकों एवं स्कूली बच्चों से आयोजित की जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए सभी बच्चों को धन्यवाद दिया। संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार डिजिटल करेंसी, डिजिटल पेमेंट और जेम पोर्टल के माध्यम से अपने कार्यालयों को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का प्रयास कर रही है। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अविनाश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी विकसित हो सकता है जब वहां के नागरिकों में आत्मसंयम की भावना विकसित हो। बिना आत्मसंयम के हमारी इच्छाओं का अंत ही नहीं होगा।

किसी भी राष्ट्र के विकसित होने में वहां भूख, भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होना आवश्यक है। दुनिया भर के खास तौर पर मुख्य यूरोपीय देशों में सामाजिक स्तर पर और जन सरोकार से जुड़े हुए स्थलों पर भ्रष्टाचार की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं।


नैतिकता और आत्म संयम के बिना हम लोग अपनी युवा पीढ़ी में ईमानदारी और सदस्यता का संचार नहीं कर पाएंगे हम सभी को अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निश्चित रूप से भ्रष्टाचार रूपी चट्टान को अपने आत्म बल और संयम से तोड़ना होगा।


इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया जिनमें निबंध लेखन हेतु दीपक कुमार राणा को प्रथम अवधेश कुमार मौर्य को द्वितीय एवं हरेंद्र सरकार को तृतीय पुरस्कार दिया गया नारा लेखन हेतु संजय ठाकुर को प्रथम शंभू कुमार वर्णमाला को द्वितीय एवं निधि रंजन को तृतीय पुरस्कार दिया गया बच्चों के नारा लेखन हेतु श्रेष्ठ राज को प्रथम कुमारी रश्मि को द्वितीय एवं मयंक कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राहुल रंजन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र झा ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू कुमार वर्णवाद सुनील कुमार धीरज कुमार मदन कुमार अरुण सिन्हा विनोद कुमार बागड़ी मोहन महतो आदि ने अपनी महती भूमिका निभाई कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध पत्रकार गौतम चौधरी और वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही।

Related posts

Leave a Comment