अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन

9 ,10 और 11 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन हजारीबाग में किया जाएगा आयोजित

बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो भरेंगे हुंकार

जितनी हमारी जनसंख्या उतनी हमारी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए: विनोद कुमार कुशवाहा

हजारीबाग। हजारीबाग सदर प्रखंड के करबेकला पंचायत अंतर्गत अमृत नगर हाई स्कूल में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अभय कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष और बतौर विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सम्मेलन के संयोजक विनोद कुमार कुशवाहा शामिल हुए।

इस जिला स्तरीय सम्मेलन में कुशवाहा महासभा के प्रदेश व राज्य से शामिल हुए पदाधिकारीयों ने आगामी 9 ,10 और 11 फरवरी 2024 में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई साथ ही कार्यक्रम के भव्य रूप से आयोजित करने और कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज के साथ हो रहे पूरे देश में अनदेखी और अत्याचार को लेकर यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें हम लोग अपने समाज की ओर से केंद्र व राज्य सरकार से कुशवाहा समाज के विकास और जनकल्याणकारी योजनाएं जो चलाई जा रही है ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को लाभ मिले इसको लेकर धरातल पर सभी लोग कार्यरत हैं साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों से कुशवाहा समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मांग रखेंगे अगर हमारी मांगों को अनदेखा किया जाता है तो हम आगामी चुनाव में जनसंख्या के आधार पर हम लोग अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए चुनाव में जाएंगे और देश में जो भी विभिन्न राजनीतिक पार्टी हैं उनको बताने का काम करेंगे कि कुशवाहा समाज को जिस तरह से अनदेखा किया जा रहा है वह आगे आने वाले चुनाव में आपको चुनावी नतीजा के रूप में दिखा दिया जाएगा।


वहीं जिला स्तरीय आज के सम्मेलन में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि हम अपने समाज की ओर से समाज की सुदृढ़ीकरण और एकजुटता को लेकर लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं।

निश्चित रूप से आज हमारा समाज प्रगति के ऊंचाइयों को छू रहा है समाज के लोग जागरुक हुऊ हैं और आज चाहे राजनीतिक भागीदारी की बात हो शिक्षा में भागीदारी की बात हो चाहे समाज के उत्थान और विकास की बात की जाए कुशवाहा समाज हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

हमारे समाज में जिस तरह से लगातार जागरुकता अभियान चलाकर समाज के लोगों को जागरुक किया जा रहा है हमारा समाज आज पूरी तरह इस बात को लेकर लगातार प्रयास में हैं कि हमारी जितनी संख्या है उसी प्रकार से हमारी राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी को मद्देनजर रखते हुए आगामी 9 10 और 11 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन हजारीबाग में आयोजित किया गया है।

जिसको लेकर आज हम लोग कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर रहे हैं कार्यक्रम के सफलता को लेकर राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय से लेकर प्रखंड व ग्रामीण स्तर पर आगामी सम्मेलन की सफलता को लेकर लगातार बैठकें की जा रही है।

समाज के लोगों को जागरुक किया जा रहा है ऐसे में बताना यह भी अहम होगा कि हमारा यह लगातार प्रयास है कि जितनी हमारी जनसंख्या है उसी प्रकार से हमारी राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए हम लोग सम्मेलन के माध्यम से या मांग रखेंगे कि संख्या बल के अनुसार अगर हमारी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित नहीं होती और विधानसभा व लोकसभा में हमें उचित हिस्सेदारी नहीं मिलती तो कुशवाहा समाज अपनी पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए ऐसे राजनीतिक दलों का बहिष्कार करने का काम अग्रसर होकर करेगा।
आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विनोद कुशवाहा ने बताया कि हजारीबाग में फरवरी में जो राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने वाला है उसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो शामिल होंगे।


इस जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा, विनोद कुशवाहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सम्मेलन के संयोजक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय सचिव निशांत सिंह, राष्ट्रीय सह सचिव अजीत देव, सुनील मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष मुखलाल मेहता प्रदेश सचिव अर्जुन कुमार मेहता प्रदेश सचिव रेणु कुमारी प्रदेश सचिव जय नारायण कुशवाहा प्रदेश सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा प्रदेश सचिव टुकेश्वर कुशवाहा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विष्णु धारी कुशवाह, युवा प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा प्रदेश सचिव इंद्रदेव नारायण कुशवाहा जिला अध्यक्ष मुखिया संघ हजारीबाग रंजीत मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष सुब्रमण्यम कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष अणेश्वर महतो जिला महासचिव बसंत मेहता जिला उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा अध्यक्ष संरक्षक राजकुमार मौर्य जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मालती प्रसाद, युवा जिला अध्यक्ष अशोक महतो, जिला अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा, जिला सचिव रामजी कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, जिला सचिव कृष्णा कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष बरही राजेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष दारू अशोक कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष कांति देवी, प्रखंड अध्यक्ष पदमा सुनीता देवी, प्रखंड अध्यक्ष कटकमसांडी उदय मेहता, सदर प्रखंड अध्यक्ष विकास कुशवाहा,जिला अध्यक्ष सूरज कुशवाहा, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष बेबी देवी, रेनू कुमारी प्रदेश सचिव, करवे कलां मुखिया दिनेश कुमार, सिंदूर पंचायत पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार कुशवाहा, रामकुमार पटेल, महिला जिला अध्यक्ष मालती देवी सहित कुशवाहा महासभा के कुशवाहा समाज के सैकड़ो महिला पुरुष व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment