चाचा ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला ने की पुलिस से शिकायत


घटना दनुआ घाटी में घटी, पुलिस अनुसंधान में जुटी

चौपारण(हजारीबाग):चौपारण जीटी रोड के दनुआ घाटी जंगल मे रिश्ते को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक विवाहित महिला ने अपने चाचा ससुर और दो अन्य पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाई है। इन संबंध में महिला ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की है।

लिखित शिकायत में महिला ने कहा कि चाचा ससुर अनुज पांडा ग्राम कुरकीहार थाना वजीरगंज जिला गया, बिहार और दो अन्य प्रकाश पांडा और रामस्वरूप पांडा ग्राम ने दुष्कर्म किया है। आवेदन के अनुसार पीड़िता का शादी 2021 में कुरकीहार गांव में हुई थी। लेकिन ससुराल वाले उसे हमेशा दहेज के लिए तंग किया जाता था। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया कि गुरुवार को ससुराल वालों ने लड़ाई के बाद उसे चाचा ससुर के साथ मायके मयूरहंड प्रखंड जिला चतरा भेज दिया।

उसे बाइक से लेकर जा रहे थे। इस बीच वे अन्य दो लोगो को भी बुला लिया। महिला को दनुआ घाटी के जंगल मे ले जाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ उसका एक साल का बच्चा भी था। पीड़िता के हल्ला करने के बाद तीनों भाग गये। वह किसी तरह जंगल से बाहर आई और वाहन के सहारे चौपारण थाना पहुंची।

इसके बाद मायके में अपने भाई और अन्य परिजनों को सूचना भेजी। इस संबंध में थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बताया कि पीड़िता द्वारा दुष्कर्म का शिकायत किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच और केस कर अनुसंधान किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment