स्वर भारती म्यूजिकल अकैडमी का १६ वां वार्षिकोत्सव

हर्षोल्लास मनाया गया स्वर भारती म्यूज़िकल अकैडमी का वर्षिकोत्स्व आविर्भाव सह स्मृति दिवस

हजारीबाग। स्वर भारती म्यूज़िकल एकैडमी हजारीबाग का 16 वां वर्षिकोत्स्व धूमधाम से मनाया गया। साथ ही इस अवसर परआविर्भाव 2023 पत्रिका और संस्था के कुलगीत का विमोचन भी किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत रंगकर्मी निशीकांत सिंह की स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम का आयोजन पैराडाइस रिसोर्ट हजारीबाग में हुआ।

पुलिस अधिक्षक मनोज रतन चौथे, संस्था के निदेशक प्रतिभानंद की माता मंजू सिंह, संस्था के संरक्षक सह पूर्व विभागाध्यक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय डॉ. यमुना प्रसाद, डॉ . एस. के. सिन्हा पूर्व कुलसचि व सह विभागाध्यक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय डॉ.विपिन कुमार पूर्व विभागाध्यक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय डॉ. एच. एन. सिन्हा विभागा ध्यक्षविनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं हजारीबाग के वरिष्ठ कलाकार राकेश गौतम के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही संस्था के कुलगीत एवं आविर्भाव 2023 पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

कुलगीत, गणेश वंदना , सरस्वती वंदना एवं दुर्गा स्त्रोत्रम से सभागार भक्तिमय हो गया जिसकी प्रशंसा अतिथियों ने कि। उक्त कार्यक्रम के बच्चे रेयांस, शानवी, अभ्या, शांभवी, देविषा, संस्कार, नियति, एनी, अन्वी, तेजस्वी, शैली ने सभागार को वात्सालय प्रेम में भर दिया। इसके उपरांत श्रेया , अमृता, अदिति एवं प्रियंका के द्वारा देशभक्ति समूह गान की प्रस्तुति ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब संस्था के संरक्षक डॉ. यमुना ने वैष्णव जन गाया तो सभी के लिए प्रेरणा बन गया।

वहीं छोटे बच्चे आकर्ष के राग तोड़ी की प्रस्तुति के बाद सभी तालियों के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही रिया, शांभवी, श्रेया, मेघा, प्रियम, मोनी, प्रियंका ने एक से बढ़कर एक शास्त्रीय और उप शास्त्रीय प्रस्तुतियां दी। रोहित, किशन, अंकित और तन्मय एवं सागर की प्रस्तुति किसी रॉकस्टार से कम न थी। आयोजन में सुनील कुमार सोनी द्वारा निर्देशित बूंदा पानी नृत्य, नागपुरी नृत्य , मल्हारी नृत्य की प्रस्तुति पर लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। इसमें भाग लेने वाले बच्चों में अरना ,आदित्य,सार्थक,शबनम,अदिति ,अनीसा ,आराध्या,अरना पलक,प्राची प्रज्ञा ,दिव्या, प्रेक्षा ,राध्या, समीक्षा, स्मृति, शताक्षी आदि वहीं ललन कुमार द्वारा निर्देशित नृत्य माही के द्वारा कथक और कालबेलिया नृत्य हुई।जिसमें जो विद्यार्थी शामिल थे उनमें माही, लक्ष्मी, प्रियंका, रिंकु एवं लक्ष्मी इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत शिक्षक सम्मान समारोह के अघृत, अर्नव, आदित्य, अघृत, अर्नव, आदित्य सार्थक, सबनम, अदिति, ऐधा, अनिशा, अराध्या, अरना, पलक, प्राची प्रज्ञा, दिव्य, अराध्या, अरुणा, पलक, प्राची, प्रज्ञा, दिव्या, दिशा, राध्या, समीक्षा, समृद्धि, शताक्षी वहीं ललन कुमार द्वारा निर्देशित नृत्य माही के द्वारा कथक और कालबेलिया नृत्य हुई, जिसमें माही, हनी, लक्ष्मी, प्रियंका, रिंकु एवं लक्ष्मी शामिल थे। समारोह के उपरांत नव नियुक्त संगीत शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

जिसमें सुबोध कुमार दास, मोहम्मद इरफान, विजय दास, उपासना एवं विश्वरूप रॉय शामिल थे।समस्त मुख्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना की एवं आरक्षी अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने संस्था और संस्थापक, निर्देशक एवं समस्त स्वर भारती परिवार को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी और सभी विद्यार्थि यों को प्रेम और आशीर्वाद से भर दिया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में संगीत के संगीतकारों की विशेष भूमिका रही जिसमें विश्वरूप राय, सूजन दयाल, संजय सिंह, कुमार प्रिंस एवं साहिल, किशन, आशीष शामिल थे। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबुद्ध दर्शक गण, अभिभावक गण को जाता है। सभी बधाई के पात्र हैं। सूत्रधार के रूप में डॉ. रोजीकांत की भूमिका रही। स्वर भारती संस्था के निर्देशक प्रतिभानंद ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई।

Related posts

Leave a Comment