Birsa Times

चतरा के हुरनाली जंगल में मजदूरों को लेने जा रही एसी बस दुर्घटनाग्रस्त; बाल-बाल बचे लोग, घंटों लगा रहा महाजाम

चतरा के हुरनाली जंगल में मजदूरों को लेने जा रही एसी बस दुर्घटनाग्रस्त; बाल-बाल बचे लोग, घंटों लगा रहा महाजाम

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : हजारीबाग-सिमरिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार लग्जरी एसी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई है। शुक्रवार को हुरनाली जंगल के पास हुए इस भीषण हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बताया जा रहा है कि मुक्तेश्वरी नामक यह एसी बस सिमरिया और पथलगड़ा क्षेत्र से प्रवासी मजदूरों को लेकर बेंगलुरु (कर्नाटक) जाने वाली थी। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त बस पूरी तरह खाली थी, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *