आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के राजबर गांव में शनिवार को झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कमेटी के सदस्य बिरन भुइयां ने किया। बैठक में भाजपा माले लिबरेशन के जिला कमेटी सह झारखंड राज आंदोलनकारी विजय गिरी उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीणों ने सरकार पर आरोप लगाया कि 2005 के पूर्व से जंगल के जमीन पर घर मकान बना कर रहते आ रहे हैं एवं जमीन को जोत कोड़ कर खेती फसल उगाते आ रहे हैं। लेकिन वन पट्टा तो दूर की बात है, जंगल के सिपाहियों के द्वारा मुक़दमा कर दिया जाता है। सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि हमें एकजुट होकर ग्राम सभा गठित कर अपना हक अधिकार की लड़ाई को तेज करेंगे। मौके पर ग्रामीण सकलदेव भुइयां, विराज भुइयां, प्रमोद कुमार, नरेश भुइयां, सुनीता देवी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक में गरमाया बन भूमि पट्टा का मुद्दा
