Birsa Times

डब्बा में नहीं मिला डीजल तेल, तो जनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक,

डब्बा में नहीं मिला डीजल तेल, तो जनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक,

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के चतरा – डोभी मुख्य पथ पर डुमरी में स्थित भारत पेट्रोलियम जिया फ्यूल सर्विस नामक एक पेट्रोल पंप पर एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक पेट्रोल पंप पर डब्बा में डीजल तेल लेने पहुंचा था। लेकिन पंप के कर्मचारियों द्वारा डब्बा में पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। इस बात से नाराज़ युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।बताया जा रहा है कि युवक सीधे जनरेटर लेकर ही पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और वहीं अपनी नाराजगी जताने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जब इस मामले की तहकीकात की गई तो पता चला कि मंगलवार दोपहर डुमरी निवासी रोहित कुमार के बेटा का छठियार समारोह था। सभी आए मेहमान और घर के सदस्य डीजे के धुन पर थिरक कर जश्न मना रहे थे, तभी अचानक जनेटर में डीजल खत्म हो गया। रोहित डब्बा लेकर तेल लेने पेट्रोल पंप डुमरी पहुंचा वहां पंप पर मौजूद कर्मचारीयों ने नियमों का हवाला देते हुए डब्बा में डीजल देने से साफ मना कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि जिला प्रशासन इसको लेकर गाइडलाइन जारी की है।जिसके बाद युवक नाराज होकर हंटरगंज डुमरी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लोग जनरेटर को धक्का देते हुए पहुंच गए और जनरेटर में तेल भरवाया।पंप पर मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए, फिर किसी ने इसकी वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की जानकारी सामने नहीं आई है।इधर सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी भी तरह की कमी से साफ इनकार किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *