Birsa Times

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद।

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद।

ललित कुमार पाल।
दुमका।
दुमका पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जरमुण्डी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम धावाटाँड (कुर्माहाट) सड़क किनारे स्थित एक बंद होटल के पीछे, चंदन मरिक के अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की। वहां पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवकों की पहचान नगर थाना दुमका के रसिकपुर निवासी अंकित कुमार मिश्रा (20 वर्ष) और अनिरुद्ध गोराई (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली, तो अंकित कुमार मिश्रा के पास से प्लास्टिक सहित 5.02 ग्राम और अनिरुद्ध गोराई के पास से 04.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में हंसडीहा थाना प्रभारी अजित कुमार यादव, पु०अ०नि० दिलीप हाँसदा, अनुसंधानकर्ता जिम्मी हाँसदा और अन्य पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
गौरतलब है कि दुमका में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है, और यह कार्रवाई पुलिस की इसी मुस्तैदी का नतीजा है। इससे ठीक एक दिन पहले भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी और खरीद-बिक्री में शामिल आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस फरार हुए अन्य तीन युवकों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है और स्थानीय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *