रवि कुमार गुरुआ
गुरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को अकोथरा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार थाने लाई है।व्यक्ति की पहचान अकोथरा गांव निवासी दिलेश्वर पासवान के पुत्र अरुण पासवान के रूप में की गई है।पुलिस ने बताया कि अरुण पासवान के विरुद्ध गुरुआ थाना में कांड संख्या 287/25 आरोप दर्ज था।पुलिस उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन वे पुलिस के पकड़ से दूर चल रहे थे।गुप्त सूचना के घर पर होने के आधार पर उन्हें छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
