Birsa Times

डिहरा मे सड़को पर बहा रहा है नाली का पानी ,आस पास के लोगों को जीना हुआ दुर्लभ।

डिहरा मे सड़को पर बहा रहा है नाली का पानी ,आस पास के लोगों को जीना हुआ दुर्लभ।

रिपोर्ट – विशेष संवादाता

ओबरा प्रखंड के डिहरा मे नाले का पानी सड़कों पर आ गया है। जिसके कारण मुहल्ले वासियों की परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। यह हालत वार्ड संख्या 13 का है । इस वार्ड मे हमेशा पानी जमा रहती है ।जिसके कारण पानी निकासी नहीं होने के कारण नालिया की पानी बज बजा रही है। और दुर्गंध आने से विभिन्न प्रकार की रोग फैलने की संभावना बढ़ गई। ग्रामीण डॉक्टर आरपी गुप्ता विनय प्रसाद कन्हाई साव अमित गुप्ता ने बताया कि,विगत वर्षों से पंचायत स्तर से नालिया का सफाई नही हो सका है । जिसके लिए प्रभार मे रहे उपमुखिया लवली सिंह पूर्व प्रमुख अनुज राम के साथ कई जनप्रतिनिधियों से कहते कहते थक गए पर नाली की सफाई नही हो सकी है। नाली की सफाई नही होने से सड़को पर पानी जमा है । जिसके कारण घरों से निकलना दूभर हो गया है। कई बार मुहल्ले वासियों ने भी साफ कराया परंतु फिर जमा हो गई । इसके प्रति जनप्रतिनिधि उदासीन हो गए है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवम पदाधिकारियों से शीघ्रात शीघ्र नाली साफ कराने की मांग की है ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *