अवैध शराब का क्रय-बिक्रय एंव परिवहन कर ले जाया जा रहा था बिहार
रामगढ़/रामजी साह रामगढ़:रामगढ़ थाने की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक 12 चक्का वाली ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा शुरू किया और थोड़ी दूरी पर उसे रोकने में सफलता हासिल की। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर ली।हालंकि इस बाबत ट्रक चालक मौके से फरार होने मे कामयाब रहा। विदेशी शराब की अनुमानित क़ीमत लगभग 10 लाख से ऊपर बताई जाती है।विदेशी शराब के हर पाउच मे सेल ओनली उत्तरप्रदेश अंकित था।मामले को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है की गुरुवार को समय 10.10 बजे आ0/530 चंदन ठाकुर एंव आ0/700 कारू रविदास के साथ आसूचना संकलन एंव विविध छापामारी करने हेतु थाना से प्रस्थान किये थे। समय लगभग 11.00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक ट्रक में पटरा के नीचे छुपाकर दारु ले जाया जा रहा है जो दुमका से गुहियाजोरी होते हुए रामगढ़ की ओर आ रही है एंव हँसडीहा होते हुए बिहार की ओर जाएगी। उक्त सूचना को अपने वरीय पदाधिकारी को दिया एवं उनसे निर्देश प्राप्त कर गृहियाजोरी रामगढ़ मुख्य मार्ग के पास गश्ती दल के साथ चेकिंग लगाया। चेकिंग के क्रम में समय लगभग 11.45 बजे एक मालवाहक ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 31 जी जीसी 2931 गूहियाजोरी से रामगढ़ की तरफ से आते दिखा जिसे रोका गया। उक्त मालवाहक गाडी का रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 31 जीसी 2931 है, को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को देखते हीं उक्त वाहन का ड्राईवर गाडी को भगाने लगा कुछ दूर बाद वाहन चालक गाड़ी मयूरनाथ मोड़ के पास खडा कर फरार हो गया जिसे शस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन चालक भागने में सफल रहा। उक्त गाड़ी में शराब पेटी कुल सं0-180 (प्रत्येक पेटी में कागज का पाउच में ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 मिली लिखा हुआ 48 पाउच कुल- 8640 पाउच शराब पाया गया एंव ट्रक सं0- बीआर 31 जीसी 2931 को विधिवत् इ साक्ष्य करते हुए जप्ती सूची बनाते हुए जप्त किया ।। इस तरह ट्रक सं०-बीआर 31 जीसी 2931 के चालक एंव मालिक के द्वारा काफी मात्रा में अवैध शराब का क्रय-बिक्रय एंव परिवहन कर बिहार ले जाया जा रहा था। जो कि एक गैर कानूनी एंव संज्ञेय अपराध है। अतः ट्रक सं0-बीआर 31 जीसी 2931 के चालक एंव मालिक के विरूद्ध एंव अन्य अज्ञात शराब माफिया के विरूद्ध अवैध शराब का क्रय- बिक्रय एंव परिवहन करने के आरोप में रामगढ़ थाना कांड सं-30/26, दिनांक- 16.04.2026 धारा-274/275/3 (5) बीएनएस व 47( ए)एक्साइज एक्ट अंकित किया गया।बरामदगी सह जप्ती सूची के अनुसार कुल 180 पेटी में प्रत्येक पेटी में 48 पाउच ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 मिली लिखा हुआ कुल-8640 पाउच शराब बरामद हुआ है।वाहन सं0-बीआर 31 जीसी 2931 को जब्त कर लिया गया है।छापामारी दल मे पु०अ०नि० मनीष कुमार, थाना प्रभारी रामगढ़ थाना,पु०अ०नि० अभिषेक कुमार,आ0/700 कारू रविदास ,आ0/530 चन्दन ठाकुर शामिल थे।