Birsa Times

बराती बस पलटने से तीन की मौत,व 45 से अधिक व्यक्ति हुए घायल

बराती बस पलटने से तीन की मौत,व 45 से अधिक व्यक्ति हुए घायल

सौरभ भगत
आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता आमडा़पाडा़

अमड़ापाड़ा (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य पथ पर मालीपाड़ा ढलान के समीप मंगलवार देर रात को एक बाराती बस अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दर्दनाक हादसे में बस के निचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 45 से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं मृतकों की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के परियारदाहा गांव निवासी ओलेन मुर्मू (64 वर्ष) पिता बाजार मुर्मू तथा राजेश टुडू (16 वर्ष) पिता मुंशी टुडू के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बस संख्या डब्ल्यूबी 11 बी 3541 पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के पलियारदह गांव से सोमवार को बारात लेकर गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदम पहाड़पुर गांव गई हुई थी।वहीं मंगलवार देर रात को बाराती बस से पलियारदह गांव वापस लौट रही थीं। इसी दौरान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा ढलान में बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।राहत की बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी अलग थी,जो कि सुरक्षित अपने घर पहुंच गई। हादसे में करीब 25 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।।घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिला जहां सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।पुलिस ने अपने निजी वाहनों के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचवाया।जहां उपस्थित डॉक्टर शिवम कुमार, डॉक्टर ब्रजेश कुमार,एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया,एवं गंभीर रूप से घायल करीब 20 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया।अधिकांश घायलों के परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी वाहनों से अन्य अस्पतालों में भेजे गए।वहीं एक सरकारी एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में खराब अवस्था में खड़ी रहती है।अंतिम समय में स्थानीय कोल कंपनी की ओर से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई,जिसके माध्यम से बस चालक समेत चार घायलों को इलाज के लिए दुमका भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी अस्पताल पाकुड़ भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।वहीं दुर्घटना में घायल एक और व्यक्ति हेमलाल हेंब्रम 18 वर्ष का इलाज के दौरान मौत हो गई।जो कि अपने मामा घर पलियारदाह में ही रहता था।

गंभीर घायलों में शामिल हैं:

प्रदीप मुर्मू (18), डेड हांसदा (32), जोसेन मुर्मू (30), सुहागनी किस्कू (14), राखिसोल सोरेन (28), मरंगम्य सोरेन (22), शांति मरांडी (30), सोनाराम सावरकर (60), संतोष टुडू (14), मनोज टुडू (35), लखिन्दर टुडू (40), जोगेन्दर हांसदा (14), बिनोद किस्कू (14), मीनू मुर्मू, मुंशी मुर्मू (38), प्रदीप मुर्मू (30), महेश मुर्मू (20), विकास किस्कू (08), सुजीत सोरेन (15), निशिला मुर्मू (14), कलम सोरेन (21), बाबुधन हेम्ब्रम (18), होपना टुडू (20), विश्वनाथ टुडू (10), शिवधन टुडू (50), शिवराम टुडू (36), किता बास्की (22), मंगल हांसदा (35) एवं हरिदास सोरेन (34) शामिल हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *