Birsa Times

एक साथ चार घरों को चोरों ने लुटा और हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

एक साथ चार घरों को चोरों ने लुटा और हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट – मो रिजवान अंसारी
औरंगाबाद :- जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के सिंघपुर गांव में एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी, चोर आसानी से चोरी कर हुए फरार, घटना सोमवार की रात्री तकरीबन दो से तिन बजे की है, घर वाले सभी लोग बे खबर सो रहे थे,तभी यह घटना घटी,जब सुबह में सारा सामान बीखरा देखा तो शक हुआ और घर का सारा सामान चेक किया गया तो देखा की जेवर वगैरह गायब है, देखते ही देखते आस पास के घरों में भी सोर होने लगा, और सभी लोग घर से बाहर निकले तो पता चला की चार घरों में चोरी हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाशिस मेहता के घर से एक अटैची और एक बक्सा 2 मंगटिका , 2 मंगल सुत्र ,कनबाली,छुछीया,,सोना के झुमका, छल्ला, दिलिप मेहता के घर से दो बक्सा एक सेट गहना, तकरिबन डेढ़ लाख का जेवर, वृहस्पत मेहता के घर से एक बक्सा और पायल और 6000 हजार रुपए नगद, शहाबुद्दीन के घर से जेवर और नगद रुपए, लेकर फरार हो गए , इस घटना की जानकारी अम्बा थाना को दिया गया और घटना की जानकारी मिलते ही अम्बा थाना और औरंगाबाद सदर एसडी पि ओ घटनास्थल पर पहुंच कर जाएजा लिया और अधिकारियों को जांच का आदेश दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *