बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के हथियापाथर गांव में सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गई। मारपीट के दौरान जमकर चले लाठी डंडे में एक पक्ष के तीन व्यक्ति मारपीट के दौरान सर फट जाने से बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं इस संबंध में घटना की जानकारी देते हुए जख्मी सुशील यादव उम्र 55 वर्ष ने बताया कि सोमवार की शाम बेवजह उसके ही पड़ोसी मंटू यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 35 वर्ष, नीतीश कुमार पिता देबू यादव उम्र 22 वर्ष, गुंजन कुमार पिता नरेश यादव उम्र 18 वर्ष एवं निभास कुमार पिता शिवनंदन यादव उम्र 18 वर्ष लाठी डंडा एवं लोहे के रोड आदि से लैस होकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी मिलकर लोहे के रोड से उसके सर पर मारकर लहू लुहान कर दिया। आगे जख्मी सुशील यादव ने बताया कि उसे बचाने जब उसका भतीजा नंदकिशोर यादव पिता शिबू यादव एवं नाती राहुल कुमार पिता गनेश्वर यादव दोनों ग्राम हथियापाथर आए तो सभी विपक्षी मिलकर उसे भी लाठी डंडे एवं लोहे के रोड से मारपीट कर दोनों का सर फोड़ लहू लुहान कर दिया गया। आगे पीड़ित ने बताया कि कई ग्रामीणों को आता देख सभी विपक्षी मौके से फरार हो गए। वहीं आनन फानन में परिजनों कि मदद से तीनों जख्मी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज किया गया। वहीं जख्मी सुशील यादव ने मंटू यादव, नीतीश कुमार, गुंजन कुमार एवं विभाग कुमार सभी ग्राम हथियापाथर के खिलाफ फुल्लीडुमर थाने में आवेदन दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।
दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, तीन व्यक्ति का सर फोड़ किया लहूलुहान
- July 6, 2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
administrator
