Birsa Times

विद्यालय में छात्र से नाला साफ कराने की विडियो वायरल।

विद्यालय में छात्र से नाला साफ कराने की विडियो वायरल।

ब्यूरो न्यूज बांका

बांका (चांदन)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह से एक स्कूली बच्चों से नाला सांफ कराये जाने की एक मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में सांफ देखा जा सकता है कि विद्यालय में पढ़ाई करने आने वाले एक विद्यार्थी से नाला सांफ कराया जा रहा है।नाला स्कूली बच्चों के द्वारा साफ कराने जाने की पुष्टि अखबार नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में एक छात्र नाले में उतरकर कीचड़ साफ करता दिख रहा है ।जबकि अन्य लोग सामने खड़े होकर नाला साफ करते देखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाला साफ कराने की कार्य प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह की मौजूदगी में हुआ है।सूत्रों की मानें तो विद्यालय में बच्चों से जूठे बर्तन धुलवाने और गंदगी साफ कराने कि कार्य पूर्व से कराई जाती रही हैं।आज बुधवार को जब बच्चों से नाला साफ कराते देखें जाने पर मामला की तुल पकड़ा।जिसको लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में काफी नाराजगी देखा जा रहा है।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे इस तरह का कार्य कराना न केवल गलत है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और अधिकारों के साथ भी खिलवाड़ है।हालांकि, इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह ने इन आरोप को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *