Birsa Times

डीजे पर नाच रही महिला की विडियो बनाने को लेकर मारपीट,एक घायल।

डीजे पर नाच रही महिला की विडियो बनाने को लेकर मारपीट,एक घायल।

सं सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन (बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र के गंझीरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान वीडियो बनाने को लेकर उत्पन्न विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गये।मारपीट की घटना में घायल युवक के बांया हाथ टूटने की बात कही जा रही है।जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को गांव में एक शादी समारोह के दौरान महिलाएं डीजे पर नाच रही थी।नाच रही महिला की विडियो गांव के दिनेश पंडित पिता- नरेश पंडित द्वारा अपने मोबाइल फोन में विडियो रिकॉर्डिंग करने के दौरान उक्त महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया और वीडियो बनाने से युवक को मना किया गया।जिसके लेकर दोनों पक्षों के बीच मामूली रूप से हुई कहासुनी से उत्पन्न हुई विवाद मारपीट की घटना में तब्दील हो गई। घटना को लेकर पीड़िता कंचन देवी पति-शालिग्राम पंडित ने आनंदपुर थाना में दिये गये अपने आवेदन में आरोप लगाई है कि विडियो बनाने से मना करने पर दिनेश पंडित मारपीट पर उतारू हो गया।शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके देवर सेलतू पंडित को भी आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट कर उनका एक हाथ तोड़ दिया।साथ ही दिनेश पंडित के साथ संजय पंडित सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी देकर फरार हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *