सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन (बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज की बाजार में हुई चोरी की घटना को थानाध्यक्ष ने उद्भेदन कर प्रेसकान्फ्रेंस कर आरोपी को गिरफ्तार कर दी जानकारी। विदित हो कि बीते 18 फरवरी को भैरोगंज बाजार स्थित दो दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की घटना की अंजाम देकर चोरों ने 15-16 तोला अर्धनिर्मित आभूषण व पड़ोस की दुकान से मोबाइल फोन, लेपटॉप व नगदी चोरी कर लिया था। घटना के थानाध्यक्ष विनोद कुमार उद्भेदन करने में जुटी हुई थी।इसी क्रम में तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आनंदपुर पुलिस ने बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर घटना में सामिल किस्टु पासवान पिता जितन पासवान सा० चन्द्रमंडी टोला नावादा निवासी व सुरेश पासवान सा० चन्द्रमंडी , थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई निवासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किस्टु पासवान का आपराधिक इतिहास चन्दमंडी थाना के कांड संख्या 12/05, दिनांक 17/02/05 धारा 395 भा०द०वि० व इसी थाना क्षेत्र में कांड संख्या 68/07 दिनांक 17/09/07धारा 395 भा०द०वि० एवं कांड संख्या 79/95 दिनांक 1010/95 धारा 395भा०द०वि०एवं सोनो थाना कांड संख्या 112/02 दिनांक 04/09/2022 धारा 395 भा०द०वि०अपराध कर्मी किस्टु पासवान के खिलाफ दर्ज हैं। वहीं चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र में सुरेश पासवान के खिलाफ कांड संख्या 68/15 दिनांक 05/08/05 धारा 341/323/324/307/34 भा०द०वि०में आरोप पत्र संख्या -63/15 दिनांक 30/09/15 व इसी थाना में कांड संख्या 98/11 दिनांक 17/11/11धारा 427/353/504/34 भा०द०वि० संख्या 90/13 दिनांक 28/02/13 एवं चन्द्रमंडी थाना के कांड संख्या 90/23 दिनांक 24/05/23 धारा 457/380 भा०द०वि०में दर्ज हैं। जबकि थानाध्यक्ष ने चोरी की गई एक की-पैड मोबाइल व एक जोड़ा चांदी की पायल बरामद किया है। छापेमारी दल में पुअनि रंजीत कुमार अंचल निरीक्षक कटोरिया अंचल, पुअनि श्रीकांत भारती थानाध्यक्ष चांदनी, पुअनि विनोद कुमार, पुअनि सुशील राज तकनीकी सेल बांका,सअनि रविशंकर कुमार आनंदपुर थाना,स.अ.नि हरेन्द्र सिंह,पीटीसी संजीत कुमार आनंदपुर, पीटीसी बच्चन कुमार तकनीकी सेल बांका एवं सि०रवि रंजन कुमार, रिजर्व गार्ड आनंदपुर थाना पुलिस सामिल थे।
