Birsa Times

मूसलधार वारिस ने जलभराव मूंग की हुई बर्बाद किसान मायूस

मूसलधार वारिस ने जलभराव मूंग की हुई बर्बाद किसान मायूस

रवि कुमार गुरुआ

गुरुआ में सोमवार के चार बजे अचानक एका एक आई तेज़ हवा के साथ बारिश ने गांव की गलियों में जलभरा सी बना दी। गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।कई गलियों में पानी निकासी का उचित व्यवस्था नहीं होने से कई घंटों तक पानी जमी रही।जिस कारण से आम लोगों से लेकर राहगीरों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।पानी का सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ा,उनके खेत में लगी मूंग व जेठुआ फसल को काफी भारी नुकसान पहुंचा है।खेत में पानी जमे रहने से बच्ची हुई फसल को भी नुकसान एवं पौधे को गलने की संभावना बनी हुई है।इस संबंध में श्री राम बिगहा गांव के किसान कृष्णा गहलौत एवं डोमेया गांव के किसान भोला यादव,मोरहर गांव के किसान सुजेश पासवान,योगेंद्र पासवान ने बताया कि यदि वारिस इसी प्रकार से होती रही तो उनके खेत में लगाई है सारी मेहनत बेकार चल जाएगी साथ ही आर्थिक नुकसान भी अधिक उठानी पड़ सकती है।मौसम ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। और लोग मौसम के अगले रुख पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं।वारिस ने चिलचिलाती हुई पड़ रही गर्मी को थोड़ी राहत तो जरूर दी है किंतु जलभरा की स्थिति से किसानों की चिंता की लकीर बढ़ा दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *