Birsa Times

बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त।

बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त।

दो महीने पूर्व बना चारदीवारी पूरी तरह ध्वस्त होने से भ्रष्टाचार उजागर, विभाग पर उठ रहे कई सवाल।

विकाश कुमार कान्हा चट्टी

सोमवार को हुए मुशलाधार बारिश और आंधी तूफान ने कान्हाचट्टी प्रखंड में काफी उत्पात मचाया है। वही बाराबगी आंगनबाड़ी केंद्र पर गिरे पेड़ से दो महीने पहले हुए चारदीवारी निर्माण की पोल खोल दी है। पेड़ गिरने से चारदीवारी पूरी तरह ध्वस्त हो गया, सबसे अच्छी बात यह है की घटना के समय वहा बच्चे या कोई व्यक्ति मौजूद नही थे। घटना के बाद वहा मौजूद ग्रामीणों ने कहा की विभाग में खुल कर लूट मची है, जब चारदीवारी का निर्माण हो रहा था उस समय कॉलम नही दिया गया था साथ ही जिस ठेकेदार के द्वारा इसका निर्माण कार्य कराया गया उस समय भी घटिया मैटेरियल का उपयोग करके बनाया गया था, निर्माण के दौरान अच्छे से पानी का उपयोग नहीं किया गया था, तथा निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का का उपयोग करके लीपापोती करके सरकारी राशि का बंदरबाट कर दिया गया था, बताते चले की प्रखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों का सुंदरीकरण किया गया था जिसमे जमकर भारष्टाचार किया गया है यदि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की अच्छे से जांच की जाए तो करोड़ों रुपए सरकारी राशि का बंदरबाट करने का मामला प्रकाश में लाया जा सकता। सबसे बड़ी बात तो यह की विभाग द्वारा निर्माण के दौरान कभी अच्छे से जांच किया ही नहीं गया था, जिसके चलते विभाग पर भी गंभीर सवाल खड़े होते है। ग्रामीणों ने आगे कहा की इस आंगनबाड़ी में बच्चे भी नही आते, पढ़ाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। आंगनबाड़ी की सेविका भी काफी अनुपस्थित रहती है। सिर्फ सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। वही जो भी बच्चे इस आंगनबाड़ी में आते है उन्हे नियमनुसार मध्यान भोजन भी नही दिया जाता है। वही इस पूरे मामले पर सेविका ने कहा की सरकार बीएलओ के रूप में भी कार्य करवाती है साथ ही कई तरह के सरकारी कार्य का भी बोझ होता है। वही बच्चो के उपस्थिति पर कहा की अधिकतर बच्चे प्राइवेट स्कूलों में जाते है। जिसके वजह से उपस्थिति नही हो पति है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *