रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
ओबरा प्रखंड के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 139 भरूब मोड से भरूब गांव जाने वाली सड़क की स्थिति बत से बतर हो गई है। सड़कों पर वाहन तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों मे उभरे गढ़ों में पानी भर जाने से झील का नजारा दिखता है । आवागमन बाधित हो जाती है। इन सड़कों पर राइस मिल के साथ लॉर्ड बुद्धा विद्यालय के के साथ इंटर विद्यालय भरूब मध्य विद्यालय भरूब के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बना हुआ है । परंतु इसके बावजूद भी इन सड़कों का मरम्मती कार्य नही हुआ है । इन सड़कों से आने और जाने वाले राहगीरी को काफी परेशानियां का सवक बन गया है । सूखे के मौसम मे हिचकोले खाते वाहन अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचते है । आए दिन दुर्घटनाएं घटती है । विशेषकर भरूब मोड से भरूब गांव तक की यह हाल है । कई बार ग्रामीणों ने मरम्मती को लेकर आवाज उठाया परंतु अभी तक मरम्मती का कार्य नही होने से ग्रामीण आक्रोशित है । भरूब पंचायत के मुखिया नागेंद्र पाण्डेय उर्फ नन्हकू पाण्डेय पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार शिक्षक कौशल किशोर पूर्व पंचायती समिति सुनील कुमार सिद्धेश्वर सिंह ने बताया कि,अगर सड़को की मरम्मती नही कराई गई तो आने वाले बरसात के दिनों में पुनः तालाब का दृश्य दिखेगा । उपस्थित ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारियों से शीघ्रता शीघ्र निर्वहन कराने की मांग की है।
