Birsa Times

स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ (गयाजी)। गुरुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल पढ़ने जा रहे 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुआ पंचायत के तकया गांव निवासी मोहम्मद सोनू के 12 वर्षीय पुत्र अयान आलम के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयान आलम अपने स्कूल जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी लदे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर का चक्का बच्चे के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोतीबिगहा गांव के पास गुरुआ-गुरारू मुख्य मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर कुछ समय के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ पुलिस एवं अंचल अधिकारी जमील अतहर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया।वहीं पंचायत समिति सदस्य नदीम खान ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुआ क्षेत्र में कई ट्रैक्टर नाबालिग एवं बिना वैध दस्तावेज वाले चालक चला रहे हैं। यातायात नियमों की जानकारी के अभाव में वे तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससेदुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *