संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग के बिहाईमोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप घायल हो गई। जानकारी के अनुसार नीरज यादव सा०चांदपुर जिला देवघर निवासी डोली देवी (पत्नी)को सिमुलतला से लेकर अपना घर चांदपुर जाने के दौरान बिहाईमोड़ के समीप पहुंचते ही सड़क पर बने एक बड़े ब्रेकर पार करने के दौरान बाईक की असंतुलित संतुलन खोने से बाईक सवार महिला सड़क पर गिर जाने से मुर्छित हो गई। गंभीर अवस्था में घायल महिला को नीरज यादव (पति)ने राहगीरों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया।जहां ऑन ड्यूटी डॉ० मेघना कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।
