बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट
रामपुर शंभूगंज मुख्य सड़क फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के केंदुआर मुख्य बाजार के पास जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया हैं। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। यह मुख्य सड़क इतना महत्वपूर्ण है कि हमेशा प्रतिदिन दिनभर छोटी बड़ी बहनों का लगातार आना-जाना होते रहता है। इतना महत्वपूर्ण सड़क होने के बाद भी केंदुआर बाजार के पास सड़क इतना गड्ढा हो गया है की बड़ी घटना होते-होते टल रही है। वहीं मालूम हो कि इस सड़क से प्रतिदिन जिले के कई वरीय पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों का आना-जाना होते रहता है। लेकिन कोई इसकी सुधि लेने को तैयार नहीं है। सड़क में बने गड्ढे में हमेशा कोई न कोई वाहन के फंसने से यातायात की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कितनी बार वाहन दुर्घटना का भी शिकार हुए हैं। महिनों पूर्व विभिन्न समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन द्वारा गड्ढे को ठीक कराया था। फिर भी स्थिति जस का तस बनी हुई है। बाजार निवासी साजन सिंह, सूरज यादव, अशोक यादव,मंटू यादव, कारू भगत सहित अन्य बताया कि बार-बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी पदाधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिससे लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। वही ग्रामीणों ने सक्षम पदाधिकारी से समस्या के निदान की मांग की है।
