Birsa Times

देर रात्रि मंडल कारा में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

देर रात्रि मंडल कारा में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसरा

लखीसराय जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रात्रि के समय मंडल कारा, लखीसराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह औचक निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय (SDM LKR के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की सक्रिय भागीदारी रही।

निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग की ओर से 2 उप पुलिस अधीक्षक (Dy. SP), 6 पुलिस अवर निरीक्षक (SI) तथा लगभग 40 पुलिस बल तैनात रहे। संयुक्त टीम द्वारा कारा परिसर के सभी वार्डों, बैरकों एवं संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही कारा में सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की उपस्थिति, निगरानी प्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

तलाशी अभियान के दौरान प्रत्येक बैरक में सघन जांच की गई तथा कैदियों के सामानों की भी विधिवत तलाशी ली गई। इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए पेशेवर एवं सतर्क तरीके से कार्रवाई की गई। कारा प्रशासन द्वारा भी निरीक्षण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

औचक निरीक्षण के क्रम में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री, आपत्तिजनक वस्तु अथवा अवैध गतिविधि से संबंधित कोई भी साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ। इससे यह स्पष्ट होता है कि मंडल कारा, लखीसराय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं संतोषजनक है।

जिला प्रशासन ने कारा प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से सतर्कता बनाए रखें एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कारा परिसर में सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *