सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)थाना क्षेत्र के गोंरा मंझलाडीह गांव में तीन दिनों से लापता एक युवती का शव कुएं से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।साथ ही इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की हत्या कर कुआं में फेंका गया है या आत्महत्या है ।जानकारी के अनुसार मृतका की बरामद शव की पहचान चांदनी कुमारी (16 वर्ष), पिता कुंजल यादव गोंरा (मंझलाडीह) गांव निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवती नौंवी कक्षा की छात्रा थी और पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी।बताया जाता है कि मोबाइल को लेकर मां द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने के बाद वह घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार की सुबह गांव की एक महिला पानी लेने कुआं से पानी लाने के दौरान युवती का शव कुआं में तैरता देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। ग्रामीणों की सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में एएसआई हरेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा ।फिलहाल किसी के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन नहीं मिलने पर यूडी केस दर्ज किया जाएगा।
इधर, युवती द्वारा इस तरह का कदम उठाने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
