Birsa Times

लापरवाही: बस से गिरकर महिला की मौत, आश्वासन के बाद हटा जाम

लापरवाही: बस से गिरकर महिला की मौत, आश्वासन के बाद हटा जाम

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर ‘राज’ यात्री बस के चालक की लापरवाही ने एक परिवार उजाड़ दिया। सीमा गांव के पास बस से उतरने के दौरान चालक ने अचानक वाहन बढ़ा दिया, जिससे 32 वर्षीय रीता देवी गिर गईं और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ रात 2 बजे से ही मुख्य पथ को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। रविवार सुबह मौके पर पहुँचे सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने परिजनों को उचित मुआवजे और बच्चों के भरण-पोषण का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब 8 घंटे से जारी जाम को समाप्त करवाया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *