Birsa Times

शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख।

शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन(बांका)चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के परसिया गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई।आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक ग्रामीण पहुंचते और आग को बुझाने की प्रयास करते तब तक आग की लपटे पुरी घर को अपने आगोश में ले लिया।और घर के अंदर रक्खें गए सभी समान जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत बावजूद पड़ोस की अन्य घरों को जलने से बचाया जाया जा सका।घटना की सुचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर पंप व अन्य साधनों से आग को बुझाने में काफी हद सफल रहे।इस घटना में पांच क्विंटल चावल ,कपड़ा,5000 रूपये नगद,व वर्तन जलकर राख हो गया ।पिड़ित इन्द्रदेव तांती पिता स्व०तोताराम तांती ने बताया कि अगलगी की घटना में एक लाख रुपए से अधिक संपत्ति की नुकसान हुई है।घटना को लेकर पिड़ित ने बीडीओ अंजेश कुमार को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है।इस संबंध में बीडीओ अंजेश कुमार ने बताया मामले की जांच कर मुआवजा दी जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *