देवघर से दिव्य जिनका संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गुप्त सूचना पर चलाए गए छापामारी अभियान में पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहन दास (32 वर्ष), निवासी बरगुनिया, थाना देवीपुर और सूरज कुमार यादव (24 वर्ष), निवासी दनरबाद, थाना चितरा शामिल हैं।
मोबाइल-सिम बरामद, ठगी में इस्तेमाल की पुष्टि
पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 मोबाइल फोन, 01 सिम कार्ड और 01 प्रतिबिंब सिम बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि बरामद मोबाइल और सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था।
पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
देवघर में साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
