Birsa Times

देवघर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल

देवघर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल

देवघर। शहर के गिधनी मोड़ पछियारी कोठिया स्थित मुख्य सड़क किनारे जमीन विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गिधनी मोड़ पछियारी कोठिया क्षेत्र में एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 50 लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
आरोप है कि एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे और बोतलों से लैस होकर पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसका माथा फट गया। इसके अलावा चार अन्य लोग भी घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *