देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर नगर थाना पुलिस ने बंद घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से LED TV, इन्वर्टर, बैटरी समेत लाखों का चोरी का सामान बरामद हुआ है।
26 मार्च की रात हुई थी चोरी
26.03.26 की रात पोखनाटिल्हा कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी मुन्ना मिश्रा पिता भोला मिश्रा के बंद घर से अज्ञात चोरों ने LED TV, बैटरी, इन्वर्टर और अन्य सामान की चोरी कर ली थी। इस संबंध में नगर थाना कांड सं0-134/26, धारा-331(4)/305ए बीएनएस दर्ज किया गया था।
CCTV और तकनीकी अनुसंधान से हुआ खुलासा
एसपी देवघर की विशेष टीम ने तकनीकी, मानवीय अनुसंधान और CCTV फुटेज के आधार पर कांड का उद्भेदन किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
बरामद सामान:
- लाल रंग का लहंगा – 01 पीस
- नीला रंग का ट्रॉली बैग – मेट्रोन कंपनी
- फिलीप्स कंपनी की कॉफी मशीन – 01 पीस
- रियलमी कंपनी का 32 इंच LED TV
- SF SONY कंपनी का इन्वर्टर
- VEXIDE बैटरी लाल रंग – 01 पीस
- हरा रंग का ट्रॉली बैग – कमीलीयंट कंपनी
दिन में रैकी, रात में वारदात
पकड़े गए तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे दिन में बंद पड़े मकानों की रैकी करते थे और मौका पाकर रात में चोरी को अंजाम देते थे। निजी फायदे के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपी: - कृष कुमार उम्र-19 वर्ष, पिता-विकाश वर्णवाल, साकिन-सलौनाटांड़, थाना-नगर देवघर
- भविष्य कुमार उर्फ छोटू उम्र-24 वर्ष, पिता-कपिलदेव मोदी, साकिन-ताराबाद कुसुमडीह, थाना-रिखिया, वर्तमान-खपरोडीह थाना-रिखिया देवघर
- आयुष कुमार झा उम्र-18 वर्ष, पिता-रुपेश कुमार झा, साकिन-खपरोडीह इंजीनियर कॉलोनी, थाना-रिखिया देवघर
छापामारी दल: पु०अ०नि० मुकेश कुमार थाना प्रभारी नगर, पु०अ०नि० सुमंत प्रसाद अनुसंधानकर्ता, पु०अ०नि० घनश्याम गंजू, पु०अ०नि० सूरज कुमार, पु०अ०नि० अरूण दत्त शर्मा एवं नगर थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।
