Birsa Times

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में फल एवं सब्जी मंडी के स्थानांतरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में फल एवं सब्जी मंडी के स्थानांतरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में फल एवं सब्जी मंडी के स्थानांतरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कुल 82 फल एवं सब्जी विक्रेताओं की संयुक्त मंडी को पुराने स्थान से स्थानांतरित कर न्यू जेल परिसर के समीप निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा।
बैठक के दौरान फल एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा नए स्थल पर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, सड़क, पेयजल एवं शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस पर जिला पदाधिकारी महोदया ने अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को आवश्यक सुविधाओं हेतु समुचित योजना तैयार करने तथा शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि माह मई के भीतर मंडी का स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नए स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विक्रेताओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री संतन कुमार सिंह एवं फल-सब्जी विक्रेताओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *