Birsa Times

शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, शराब के साथ शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्री बरामद

शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, शराब के साथ शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्री बरामद

पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से शराब तस्करों में भय का माहौल, स्थानीय लोग बता रहे शराबबंदी की दिशा में सराहनीय पहल।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

ओबरा (औरंगाबाद ) :-
ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर से हरिणा जाने वाली सड़क स्थित ग्राम कचहरी के समीप से पुलिस ने शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए देशी शराब के साथ शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्री को बरामद किया है। विदित हो कि बीते दिनों भी ओबरा पुलिस ने छापेमारी टीम गठित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी व विदेशी शराब के साथ शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्री को बरामद कर शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया था। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसी कड़ी में बीते शाम थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की योजना बनाई गई, छापेमारी टीम में पु०अ०नि० कुणाल कुमार, पु० अ० नि० मुन्ना कुमार, पि०टी०सी० गणेश कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद रहें। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के सदीपुर से हरिणा जाने वाली सड़क से करीब 200 मिटर आगे ग्राम कचहरी के बगल में परती जमीन पर रखे एवं वहां स्थित एक गोदाम के दीवाल के पास रखे पुआल की तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में झारखंड उत्पाद लिखा हुआ 200 एमएल के 690 पाउच कुल 138 लीटर देशी शराब, 50 लिटर के नीले रंग के सात गैलेन में प्रत्येक में 50-50 लीटर कुल 350 लीटर स्प्रिट, शराब पैकिंग करने वाला लगभग 02 हांथ ऊंचा लोहा का मशीन, 1500 पिस बोतल का ढक्कन, झारखंड उत्पाद लिखा हुआ 2000 पिस प्लास्टिक पन्नि, रॉयल क्लासिक लेमन बोड़का एवं टनाका लिखा हुआ 800 पीस स्टीकर, टोटी लगा हुआ 60 लिटर के नीला रंग का खाली ड्रम, एक छोटा गैस सिलेंडर एवं दो हीरो कंपनी के स्पलेंडर बाइक बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते शराब तस्कर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 173/26 दर्ज कर शराब कारोबारी को चिन्हित करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इधर शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार पुलिसिया कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा गया है, तस्करों के बीच भय का माहौल बनने लगा है। वहीं क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी अभियान और उसमें मिल रही सफलता को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है लोग इसे शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने की दिशा में पुलिस की सराहनीय पहल बता रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *