रिपोर्ट – विशेष संवादाता
ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी गांव के पास एन एच 139 पर सोमवार को सुबह सड़क पार कर रहे, एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है । जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया है। मृतक के पहचान सदीपुर डिहरी निवासी 75 वर्षीय राम भगत सिंह के रूप में की गई है। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद एन एच पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा है।घटना के सूचना मिलते ही दल बल के साथ थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार, अपर अध्यक्ष कुणाल कुमार, अवर निरीक्षक दीपक कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझ कर शव को कब्जे में लेते हुए, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुबह दुकान से चाय पीकर अपने घर जाने के लिए सड़क को पार कर रहा था। इस दौरान दाउदनगर तरफ से आ रही, एक बहन ने उसे टक्कर मार दिया। इसमें वृद्ध सड़क पर गिर गया। वहीं दूसरे वाहन कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शल को कब्जे में लिया। वहीं लोगों ने बताया कि परिवार अत्यंत एक गरीब है । घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के परिवार में पत्नी शिवकुमारी देवी, बहू मंजू देवी, दो पुत्र संतोष कुमार एवं चंद्रशेखर कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि, घटना के बाद कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी जाएगी। किस गाड़ी से घटना हुई है ।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
