-फुल्का हॉल्ट से आगे हुआ हादसा, व्यक्ति के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की चर्चा
ब्यूरो चीफ, मुंगेर
मुंगेर : जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच फुल्का हॉल्ट के समीप मंगलवार की सुबह 12368 डाउन बिक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डाउन दिशा से अपने निर्धारित समय पर गुजर रही बिक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में व्यक्ति आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फुल्का केबिन में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद डाउन पटरी पर आ रही किऊल-जमालपुर डेमू को सरोबाग हॉल्ट के समीप करीब एक घंटे तक रोक दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर जमालपुर आरपीएफ, जीआरपी तथा स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया।
बिक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से धरहरा में एक व्यक्ति की मौत, घंटो रुकी किऊल-जमालपुर डेमू ट्रेन
