Skip to main content

Birsa Times

आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, इधर चोरों ने छह घरों को बनाया निशाना

आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, इधर चोरों ने छह घरों को बनाया निशाना

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा गांव के हहुरवा और ओजा टोला में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ छह बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात,नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी की इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है मिली जानकारी के अनुसार,महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर पास के चमातू गांव में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए सभी पीड़ित परिवार अपने अपने घरों में ताला लगाकर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया। चोरों ने कमल गंझू,ननकू गंझू,दीनू गंझू,चरकू गंझू,महेंद्र गंझू और राजेश साव के घरों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घरों में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात,नकदी,समूह के पैसे समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।परिवार के लोग जब कार्यक्रम देखकर घर लौटे तो टूटे हुए ताले और बिखरे सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *