Skip to main content

Birsa Times

सर्पदंश से बच्चा की हालत बिगड़ी, उपचार के बाद किया गया रेफर

सर्पदंश से बच्चा की हालत बिगड़ी, उपचार के बाद किया गया रेफर

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के हेमपुर गांव में जहरीले सांप के डसने से एक 14 वर्षीय किशोर की तबीयत बिगड़ गई। किशोर की पहचान हेमपुर गांव निवासी राजदेव गंझू के पुत्र दीपांशु गंझू के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार दीपांशु जंगल में पालतू पशुओं को चारा खिलाने गया था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गया। इसके बाद परिजन आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने किशोर का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *