Skip to main content

Birsa Times

बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, दंपति घायल, महिला रेफर

बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, दंपति घायल, महिला रेफर

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बारियातू थाना क्षेत्र के इटके मोड़ के समीप सोमवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों की पहचान बारियातू प्रखंड के बढ़ेट गांव निवासी याकूब अंसारी 35 एवं उनकी पत्नी फमीदा खातून 30 के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति सोमवार देर शाम बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बालूमाथ आ रहे थे। इसी दौरान इटके मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक चंदन कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं,फमीदा खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार कर रहे चिकित्सक के अनुसार दोनों घायलों के सर,पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *