संवाददाता आदिवासी एक्सप्रेस
बालूमाथ। बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू गांव में सर्पदंश की घटना में एक महिला अचेत हो गई। महिला की पहचान मनातू गांव निवासी मंजू देवी 25 के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंजू देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।सीएचसी में चिकित्सक चंदन कुमार ने महिला की प्राथमिक जांच कर आवश्यक उपचार किया। चिकित्सक ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
सर्पदंश से महिला अचेत, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
