-बहुत दिनों से चल रहा था जिस्म का सौदा,सूचना पर की गई कार्रवाई
-पुलिस के रेड में कमरा नंबर 1 और 2 में आपतिजनक स्थिति में गए पकड़े
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : जिला कप्तान अनिमेष कुमार नैथानी को चांदनी रेस्टोरेंट में अवैध जिस्म का कारोबार की गुप्त जानकारी मिलते हीं बीते शुक्रवार को चतरा ईटखोरी मुख्य मार्ग परिसदन के समीप अवस्थित चांदनी होटल में छापेमारी की गई । जहां कुछ दिनों से अवैध जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था। उक्त होटल से लागातार कुछ लड़के एवं लड़कियों होटल के अंदर आते-जाते देखा गया । उक्त सूचना का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई करने के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा उक्त सुचना का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदनी होटल में विधिवत छापामारी किया गया तथा छापामारी के क्रम में होटल के प्रथम मंजिला के कमरा नं0-101, द्वितीय तल्ला के कमरा नं-202, तृतीय तल्ला पर एक कमरा से एवं चौथा तल्ला पर स्थित एक कमरा से एक लड़का एवं लडकी आपतिजनक स्थित में पाये गये, जिसे छापामारी दल के सहयोग से सभी को घटनास्थल पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उपरोक्त चारों कमरों में पाये गये लड़का-लडकी के द्वारा इस्तेमाल किये गये सामानों को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया, जिस संबंध में सदर थाना काड सं0-354/2026 दिनांक-21.08.2026 धारा-272/292/318(4)/338/336(2)/340(2) / 3 (5) बी0एन0एस0-2023 एवं 3/4/5/7 Immoral Traffic Prevention दर्ज किया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों की कुल संख्या 7 पुरूष एवं 5 महिला है। बरामद समानों में सभी गिरफ्तार पुरुष और महिला के पास से एक-एक एण्ड्राय मोबाईल कुल-9 एवं एक एपल कंपनी का मोबाईल जब्त है। चारों कमरों में पाये गये लड़का-लडकी के द्वारा इस्तेमाल किये गये सामान के अलावे उजला रंग का एक अपाची जिसका रजि० नं0-JH13M-9158, एक लाल रंग का स्कूटी जिसका रजि० नं०- JH13G-7429 है। यह बातें एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया। वहीं छापामारी दल में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई मनिष कुमार, फिरदौस नाज थाना प्रभारी महिला के अलावे सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
चतरा के ईटखोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चांदनी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार
