Skip to main content

Birsa Times

बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: हाईवा चालक की करंट लगने से मौत, वाहन ठीक करने के दौरान हुआ शिकार

बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: हाईवा चालक की करंट लगने से मौत, वाहन ठीक करने के दौरान हुआ शिकार

संवाददाता आदिवासी एक्सप्रेस
बालूमाथ।
बालूमाथ मुरपा मुख्य मार्ग स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के रहिया चेडरा गांव निवासी सुदेश यादव 23 वर्ष के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुदेश यादव हाइवा वाहन का हाइड्रोलिक उठाकर वाहन में कुछ काम करा रहा था। इसी दौरान वाहन ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। जिससे वाहन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *