Skip to main content

Birsa Times

बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरी महिला, रिम्स रेफर

बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरी महिला, रिम्स रेफर

बालूमाथ। बालूमाथ चतरा मुख्य सड़क मार्ग पर मकईयाटांड़ गांव के समीप बाइक पर सवार एक महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के बगरा गांव निवासी गुलबसा प्रवीण 21 वर्ष के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुलबसा प्रवीण अपने पति मुजाहिद अंसारी के साथ बाइक से सोस गांव से अपने घर बगरा लौट रही थी। इसी दौरान मकईयाटांड़ गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई,जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *