Skip to main content

Birsa Times

हाईवा की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत, दो घंटे सड़क रहा जाम

हाईवा की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत, दो घंटे सड़क रहा जाम

आदिवासी एक्सप्रेस/राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ पांकी मुख्य मार्ग पर बालूमाथ के हरिजन टोला के समीप बुधवार देर शाम हाइवा वाहन की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पांकी बालूमाथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण हाइवा वाहन से मारी गई बकरियों के मुआवजे के साथ साथ मुख्य मार्ग पर हाइवा वाहनों के परिचालन पर गति सीमा लगाने तथा तिरपाल ढककर वाहनों का परिचालन कराने की मांग कर रहे थे।पुलिस ने ग्रामीणों को नियम संगत मुआवजा दिलाने तथा अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई और विचार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद सड़क जाम हटा लिया। जाम हटने के बाद मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *