आदिवासी एक्सप्रे संवाददाता
हुसैनाबाद,पालमू। अति सुदुरवर्ती क्षेत्र महुडंड पंचायत के कई गांवो में मंगलवार के रात्रि में भारी बारिश के कारण मिट्टी का खपरैल मकान गिरकर ध्वस्त हो गया कई लोगों ने बाल बाल बच्चे। बताया जाता है, कि महुडंड ग्राम के विंध्याचल परहिया का घर गिर गया , चोरपहरा गांव के रामचंद्र यादव एवं शिवानी देवी का भी घर गिर गया है।वही उपेंद्र यादव का भी घर ध्वस्त हुआ है। ग्राम चोरपारा टोला जवही में सीता यादव का घर गिरने से वीरेंद्र यादव का पुत्र रौशन कुमार यादव घायल हो गया जीससे ग्रामीण के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।ग्रामीणों का कहना है, कि भारी बारिश के कारण घर जो गिरा है।उसे गरीब परिवार को काफी नुकसान हुआ है। भुक्तभोगियों ने झारखंड सरकार से आकलन कर और जांच पड़ताल कर अंचल पदाधिकारी हुसैनाबाद एवं उपायुक्त पलामू से क्षतिपूर्ति और अम्बेडकर आवास की मांग की है वहीं महुडंड पंचायत मुखिया मिना देवी पति शिवशंकर यादव ने बताया कि मेरे पंचायत में काफी ग़रीबो का घर ध्वस्त हुआ है। जो आकलन कर अंचल पदाधिकारी हुसैनाबाद को जानकारी देंगे।ताकि गरीब परिवार का घर उजड़े हुए है।उसे मुआवजा दिया जा सके।
महुडंड पंचायत में भारी बारिश के कारण कई गरीबों के मिट्टी के घर गिरे
