Skip to main content

Birsa Times

गिरिडीह कॉलेज के पास तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, इलाज के दौरान चालक की मौत

गिरिडीह कॉलेज के पास तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, इलाज के दौरान चालक की मौत

गिरिडीह। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन नगर पुलिस लाइन निवासी टोटो चालक सुनील पासवान की मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुनील सोनबाद से सवारी पहुंचा कर गिरिडीह लौट रहे थे, तभी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गिरिडीह कॉलेज के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 11-एवी-0822) ने उनके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद जाते समय रास्ते में ही सुनील की मौत हो गई। सूचना पाते ही परिजन और गांव वाले सदर अस्पताल पहुंच गए और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पीछे पत्नी और छह साल की पुत्री छोड़ गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बेंगाबाद थाना ले गई है। वहीं वाहन चालक भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है, और घटना की जांच में जुट गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *