Skip to main content

Birsa Times

मोहनपुर में पुलिस बनकर ट्रक लूटने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया ट्रक और इनोवा बरामद

मोहनपुर में पुलिस बनकर ट्रक लूटने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया ट्रक और इनोवा बरामद

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा।
देवघर।
मोहनपुर थाना कांड सं0-178/2026 दिनांक- 05/11/2026 धारा – 126(2)/115(2)/204/308(3)/309(4) बीएनएसएस के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक लूटकांड का उद्भेदन कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक- 05/11/2026 को सुबह करीब 07.00 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों के द्वारा एक तार लोड ट्रक को पुलिस बताकर गाड़ी का पेपर देखने के बहाने से रोका गया। जिसके बाद ड्राइवर एवं खलासी को अज्ञात लोगों के द्वारा अपनी गाड़ी में बैठा कर ट्रक के मालिक से पैसे की मांग की गई एवं अज्ञात अपराधियों के द्वारा उसके ट्रक को भी लूट कर भाग गए।

जिसमें वादी रामेश्वर उम्र 48 वर्ष पिता स्व० भरत सिंह पता- 45/131 भगवानपुरा जे०जे० कैम्प थाना – समयपुर बादली जिला – रोहिणी दिल्ली के द्वारा थाना में लिखित आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या- 178/2026 दर्ज किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय देवघर के द्वारा कांड का उद्भेदन हेतु एक SIT टीम गठित किया गया। जिसमें SIT टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते कांड में संलिप्त दो (02) व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर कांड में लूट गए ट्रक जिसका रजि०नं०- DL-011LAH-4721 को एवं कांड में प्रयुक्त किया गया इनोवा कार जिसका रजि०नं०- JH 15AF 0051 बरामद किया गया।

बरामद सामान :-
01. ट्रक जिसका रजि०नं०- DL-011LAH-4721
02. इनोवा कार जिसका रजि०नं०- JH15AF 0051
03. दो मोबाईल फोन।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

  1. मुकेश कुमार राय उम्र करीब 45 वर्ष पिता भिखारी राय सा० गादी नवादा थाना चकाई जिला जमुई वर्तमान पता मानिकपुर थाना जसीडीह जिला देवघर।
  2. कैलाशपति मिश्रा उम्र 35 वर्ष पे०- स्व० शरद कुमार मिश्रा सा०- पुरानी बाजार झाझा, थाना झाझा जिला जमुई बिहार वर्तमान पता मानिकपुर थाना- जसीडीह जिला देवघर।

छापामारी दल :-
01. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुलदीप कुमार, सदर, देवघर।
02. पु०अ०नि० संदीप कृष्णा (थाना प्रभारी मोहनपुर थाना देवघर)
03. स०अ०नि० राकेश कुमार रंजन मोहनपुर थाना।
04. स०अ०नि० सुरेश कुमार रमानी मोहनपुर थाना।
05. स०अ०नि० प्रमोद कुमार मोहनपुर थाना।
06. मोहनपुर थाना रिजर्व गार्ड।
07. मोहनपुर थाना स्थानीय चौकीदार।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *