Skip to main content

Birsa Times

इटखोरी में अपहरण रोकने पर दबंगों का जानलेवा हमला, अस्पताल में घुसकर दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

इटखोरी में अपहरण रोकने पर दबंगों का जानलेवा हमला, अस्पताल में घुसकर दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
इटखोरी थाना क्षेत्र से एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है। तुम्बी चौक, परसौनी में दिनदहाड़े अपहरण का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। पीड़ित प्रभात कुमार द्वारा इटखोरी थाने में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, 24 सितंबर की दोपहर करीब 01 बजे 7 नशेड़ी युवक उनके चचेरे भाई राजन कुमार का अपहरण कर ले जा रहे थे। जब प्रभात और उनके अन्य परिजन— दीपक, कृष्णा साव, सिकंदर और मंजू देवी राजन को बचाने दौड़े, तो अपराधियों ने लाठी-डंडों और हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों में 5 नामजद— राजू साहू, गुंजन सिंह, नितेश सिंह, अनीश सिंह और छोटू सिंह— समेत 2 अज्ञात शामिल हैं।दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे घायलों के पीछे-पीछे इटखोरी अस्पताल तक पहुंच गए। वहां उन्होंने मोबाइल से घायलों की तस्वीरें खींची और सरेआम गोली मारने की धमकी दी, जिससे पीड़ित परिवार भारी दहशत में है। वहीं, इस पूरी घटना पर इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सघन जांच चल रही है। पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *