Skip to main content

Birsa Times

दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर दलदली के पास दाल लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर दलदली के पास दाल लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

आदिवासी एक्सप्रेस
शिकारीपाड़ा (दुमका)।
दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग (NH114A) पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदली गांव के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दाल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पीड़ित ट्रक चालक भास्कर राज मुंशी ने हादसे के संबंध में बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बहरमपुर से दाल लादकर बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर अचानक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन पर से उनका नियंत्रण हट गया और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *