Skip to main content

Birsa Times

रजिस्टर में नाम नहीं होने का कारण पूछा तो भड़का क्लर्क, छात्र को कमरे में ले जाकर पीटने का आरोप

रजिस्टर में नाम नहीं होने का कारण पूछा तो भड़का क्लर्क, छात्र को कमरे में ले जाकर पीटने का आरोप

9वीं के छात्र प्रिंस कुमार से मारपीट का मामला, आंख के पास लगी चोट; परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
-बिश्रामपुर विधानसभा विशेष प्रतिनिधि/दीपक यादव
बिश्रामपुर,पलामू।
राजकीय कृत +2 जनता उच्च विद्यालय,बिश्रामपुर में कक्षा 9वीं के छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।छात्र प्रिंस कुमार,पिता जितेंद्र यादव,ग्राम सुलुंगदाग,पंचायत सिंगसिगी,प्रखंड बिश्रामपुर ने विद्यालय के क्लर्क अरुण कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।घटना के बाद छात्र और उसके परिजनों में आक्रोश है।

छात्र के अनुसार उसने पिछले वर्ष विद्यालय में 9वीं कक्षा में नामांकन कराया था।कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इस वर्ष रजिस्टर में उसका नाम दर्ज नहीं होने पर वह इसका कारण पूछने क्लर्क के पास गया था।छात्र का आरोप है कि इसी सवाल पर क्लर्क नाराज हो गए और उसे थप्पड़ मार दिया,जिससे आंख के पास चोट लगी।इसके बाद उसे कथित रूप से एक कमरे में ले जाकर दोबारा मारपीट की गई।छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि नए रजिस्टर में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों से 200 रुपये लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए तथा विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इधर,आरोपी क्लर्क अरुण कुमार ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए दूरभाष पर कहा कि 5 अगस्त को उनका बिश्रामपुर उच्च विद्यालय से रेहला जेबी उच्च विद्यालय में तबादला हो चुका है।किसी काम से वे बिश्रामपुर विद्यालय आए थे।छात्र ने रजिस्टर के संबंध में उनसे पूछा,जिस पर उन्होंने काम कर देने की बात कही।क्लर्क के अनुसार छात्र ने उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की,जिसके बाद उन्होंने छात्र को एक थप्पड़ मारा।उन्होंने थप्पड़ मारने की बात स्वीकार की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *